विदिशा| अनाज व्यापार एवं तिलहन संघ की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुक्रवार से शुरू हो रही है। इस हड़ताल के चलते विदिशा कृषि उपज मंडी में अनाज व्यापारी नीलामी कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे। ई-अनुज्ञा सहित ई-मंडी व अन्य समस्याओं व मांगों पर अनाज व्यापारी यह आंदोलन करने जा रहे हैं। ।
किसान अपनी उपज मंडियों में नहीं बेच सकेंगे। इस संबंध में अनाज व्यापार एवं तिलहन संघ के अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ने बताया कि गुरुवार को भोपाल में मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में हुई चर्चा के दौरान कोई हल नहीं निकला। इस वजह से व्यापारी शुक्रवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। किसानों को पूर्व में ही सूचना जारी कर दी थी।