शिवपुरी | Oct 10, 2018
कृषि विभाग द्वारा विजयपुर में आत्मा परियोजना के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन रखा गया। जिसमें 8 गांव के 60 आदिवासी किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बड़ौदा के कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्रीय किसानों को कम रकबे में अधिक पैदावार के लिए उन्नत तकनीक और फसल प्रबंधन के गुर सिखाए।
कृषि वैज्ञानिक डॉ लाखन सिंह गुर्जर व नीरज हाड़ा ने रबी फसलों की बोवनी के लिए खेत तैयार करने से लेकर बीज का चयन और बीजोपचार का तरीका बताया। डॉ. एस गहलोत ने खेती के साथ पशुपालन ,बकरी पालन, मुर्गी पालन अपनाने के फायदे बताए। एससी उपाध्याय ने उद्यान विभाग की योजनाएं बताई, सब्जी उत्पादकों को मशरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रशिक्षण के ,जगदीश कुशवाह , बृजराज सिंह गुर्जर , हरिकिशन कुशवाह, शिव नारायण कुशवाह , महेश पांडे सहित कई किसानों ने प्रशिक्षण में शामिल होकर कृषि वैज्ञानिकों के बीच खेती संबंधी समस्या बताई, सुझाव दिए। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माला पर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया श्योपुर से आए वैज्ञानिक डॉ लाखन सिंह गुर्जर व नीरज हाड़ा ने कृषकोंं को विस्तार से समझाए दी कृषि वैज्ञानिक को ने कृषको को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वीएस सिकरवार द्वारा किया गया।