अशोकनगर Nov 05, 2018
रबी फसल की तैयारियों के लिए किसान जुट गए हैं। रबी फसलों के लिए क्षेत्र के कई किसानों ने सरसों की बुवाई कर दी है।
वहीं कई किसान चना और गेहूं की बुवाई भी कर चुके हैं। कई किसान बुआई के लिए खेतों में पलेवा कर रहे हैं। फसलों की बुवाई की तैयारियों के लिए किसानों की भारी भीड़ मप्र राज्य सहकारी वितरण संघ खाद्य भंडार पर लगी हुई है। जहां किसान यूरिया, डीएपी, एनपीके, सुपर फास्फेट की नगद व समितियों के माध्यम से खरीदी कर रहे हैं। गोदाम प्रभारी हरीशचंद्र ग्वाल ने बताया कि 1 अक्टूबर से खाद की आवक हो रही है। किसानों मप्र राज्य सहकारी वितरण संघ खाद्य भंडार से नगद विक्रय किया जा रहा है।
2 नवंबर तक बेची गई खाद पर नजर
खाद का नाम रेट विक्रय शेष
यूरिया 295 308 50
डीएपी 1400 1002 104
एनपीके 12,32,16 1061 148 निल
सुपरफास्ट 3135 260 22 2
(आंकड़े विभाग के अनुसार टन में)
खाद भंडारण केंद्र पर खाद की बिक्री के लिए लगी किसानों की भीड़।