बैतूल Oct 25, 2019
भारत सरकार ने किसानों काे 6 हजार रुपए सम्मान निधि किस्तों में दिए जाने घाेषणा की थी, लेकिन किसानाें के खाते में यह राशि अब तक नहीं पहुंच पा रही है। किसानाें काे सम्मान निधि का इंतजार है। चिचोली ब्लाॅक में 21 हजार 232 किसानों के खाते हैं। जनपद पंचायत और कृषि विभाग से किसानों से दस्तावेज लेकर राजस्व विभाग ने 15 हजार 705 किसानों के खाते पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। अभी करीब 5000 खाते पोर्टल पर अपलोड होना बाकी हैं। राजस्व विभाग का कहना है प्रक्रिया जारी है। फिलहाल कुछ किसानों के खाते में राशि आने लगी है, लेकिन एक दर्जन से अधिक गांवाें के किसानाें को अब तक सम्मान निधि नहीं मिली है। परेशान किसानाें ने वरिष्ठ अधिकारियाें से सम्मान निधि दिलाए जाने की मांग की है।
इन गांवाें के किसानाें के अपलाेड नहीं हुए दस्तावेज -सूत्राें के मुताबिक वनग्राम बोड रैय्यत, कुरसना, गवासेन, टाडा, बरखेड़ाबाला, दरियागंज, खोकराखेड़ा, डोकरी, भूरू सहित अन्य ग्राम के किसानों के राजस्व टीम ने दस्तावेज अपलाेड नहीं किए हैं। इससे किसानाें काे सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है।
चिचाेली। फसल खराब हाेने से किसानाें काे सम्मान निधि अाने का इंतजार।
जनपद सदस्य बाेले – सम्मान निधि दी जानी चाहिए
जनपद सदस्य मिश्रीलाल धुर्वे, राजा सिंह, जगदीश उइके, रामदयाल, सरपंच सुनील काजले ने बताया कि वनग्राम होने से अभी तक सम्मान निधि की राशि नहीं मिली है। सरकार ने किसानाें काे 6 हजार रुपए सम्मान निधि देने की घाेषणा की थी। अब फसल खराब हो गई है। किसान परेशान हैं। ऐसी स्थिति में सम्मान निधि दी जानी चाहिए।