बैतूल Nov 11, 2018
जिले के धान उत्पादक क्षेत्रों में 15 नवंबर से धान की खरीदी प्रारंभ होना है। कमजोर बारिश के चलते इस बार कम पैदावार बताई जा रही है।
जिले का धान का कटोरा कहे जाने वाले पुनर्वास क्षेत्र में भी किसान तो बढ़े हैं। यहां पर पैदावार प्रति 5 एकड़ लगभग 70 से 80 क्विंटल के आस-पास बताई जा रही है। बीते साल में धान की पैदावार इस क्षेत्र में 100 से 120 क्विंटल प्रति 5 एकड़ रही है। इस बार 10 से 30 प्रतिशत पैदावार कम होने का अनुमान किसान लगा रहे हैं।
बीते साल करीब 1 लाख 45 हजार क्विंटल धान शाहपुर, भौंरा अाैर पुनर्वास क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई थी। इस बार ब्लाॅक में धान की हालत बेहद कमजोर है। शाहपुर में बीते साल करीब 5 हजार क्विंटल और भौंरा में 3 हजार तथा पुनर्वास के 3 खरीदी केंद्र पर 1 लाख 39 हजार क्विंटल के आसपास खरीदी हुई थी। इस बार शाहपुर के दोनों खरीदी केंद्रों पर 5 हजार क्विंटल धान आना भी मुश्किल है।