निंबोला Nov 07, 2018
निंबोला क्षेत्र में तुअर फसल पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले 15 दिन से इल्लियां पड़ने लगी हैं। इनकी रोकथाम के लिए किसान कीटनाशक का छिड़काव करवा रहे हैं। किसानों ने कहा पिछले 15 दिन से मौसम में बदलाव होने के कारण इल्लियां पड़ रही हैं। किसानों ने बताया कि इससे फसल प्रभावित हो रही है। कीटनाशक का छिड़काव कर फसल बचा रहे हैं। जल्द ही कटाई करके उपज निकालेंगे। किसान ईश्वर कैथवास, राजेश भावसार सहित अन्य किसानों ने बताया कि इस साल तुअर फसल का रकबा बढ़ा है। तीन हजार एकड़ में फसल लगी है। पिछले साल 2 हजार एकड़ तुअर का रकबा था।