पथरिया Nov 04, 2018
क्षेत्र के किसान इन दिनों फसल बिक्री को लेकर परेशान हैं। दरअसल, 20 अक्टूबर से उड़द-मूंग की सरकारी खरीदी होना थी, लेकिन सोयाबीन की खरीदी ही चालू हो सकी।
सोयाबीन के लिए भावांतर योजना के तहत खरीदा जा रहा है। तो वहीं उसकी ही खरीदी होना तय थी। लेकिन अभी तक उड़द-मूंग की खरीदी शुरू नहीं की गई। जिसके चलते किसान परेशान हैं। लगातार समय बढ़ता ही जा रहा है। दीपावली व अन्य त्योहारों पर जहां किसानों को रुपयों की बहुत आवश्यकता होती है। लेकिन फसल की खरीदी शुरू न होने के कारण किसान परेशान हैं। समर्थन मूल्य द्वारा खरीदी की जाना थी, लेकिन समितियों द्वारा खरीदी नहीं की जा रही है।
किसानों द्वारा दिन रात कड़ी मेहनत करते हुए फसल निकाली जाती है, लेकिन उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाता। वहीं फसल आने के समय कटाई थ्रेसर के समय रुपयों की बहुत आवश्यकता होती है। ऐसे में किसानों को साहूकार व अन्य व्यापारियों को औने-पौने दामों पर फसल बेचनी पड़ती है। प्रशासन की ओर से खरीदी शुरू न होने से योजनाओं की सीधा फायदा किसानों को नहीं बल्कि व्यापारियों को होता है।
कार्रवाई की जाएगी
Ãसमितियां परेशान कर रही हैं, जिसके कारण खरीदी नहीं हो पा रही है। बैठकर बातचीत चल रही है अगर खरीदी नहीं करती हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। डाॅ. जे विजय कुमार, कलेक्टर