टिमरनी Nov 19, 2018
अभी तक गोदाम से करीब 2600 मीट्रिक टन खाद बांटी है। गोदाम में फिलहाल डीएपी 1500 मीट्रिक टन, यूरिया 200 मीट्रिक टन उपलब्ध है। शनिवार को डीएमओ गोदाम से 80 टोकन पर 200 टन यूरिया बांटी गई।
खाद की कमी नहीं
किसानों को उनकी पारिवारिक 2 बही पर ही खाद दी जा रही है। इससे पहले किसानों को जितनी आवश्यकता थी, उतनी खाद दी। खाद की कमी नहीं है। अभी लगभग 500 टन खाद और आने वाला है। वितरण के दौरान कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। पुलिस की सहायता से खाद का वितरण शांति से हो रहा है। आरएस वर्मा, गोदाम प्रभारी, डीएओ, टिमरनी
आलमपुर| आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था आलमपुर केंद्र पर किसान यूरिया के लिए परेशान हो रहे हैं। केंद्र से जुड़े करीब 6 गांव के किसान शनिवार सुबह से ही केंद्र पर जुट गए। सुबह 10 बजे केंद्र पर अधिकारी पहुंचे। किसानों को बताया एक ट्रक यूरिया गोदाम में है। जितने किसान आए हैं, 3 बोरी प्रति हेक्टेयर के हिसाब से परमिट से दिया जाएगा। पूरी यूरिया बांटने के बाद कई किसान यूरिया के बिना रह गए। अधिकारी ने बताया एक ट्रक खाद और आने वाला है। परमिट वाले किसानों को बांटा जाएगा। शाम 5 बजे तक खाद का ट्रक नहीं आया। केंद्र पर करीब 100 किसान खाद लेने पहुंचे।