टिमरनी Nov 09, 2018
दीपावली के चलते कृषि उपज मंडी में सात दिनों की छुट्टी जारी है। अब सोमवार 12 नवंबर को मंडी खुलेगी। इतने लंबे अंतराल के बाद मंडी में भारी मात्रा में उपज की आवक होने की उम्मीद है। साथ ही अधिक आवक होने से मंडी में अव्यवस्था के कयास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि मंडी प्रबंधन की ओर से बताया है इस दौरान व्यापारी खरीदे गए अनाज का उठाव कर रहे हैं, जिससे मंडी में अनाज बेचने आने वाले किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
स्पष्ट आदेश नहीं मिले
मंडी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे सचिव
कृषि उपज मंडी में सचिव एनके मेश्राम ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्हें प्रभार संभाले अभी कुछ समय ही हुआ है। मंडी संचालन व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण मंडी में कर्मचारियों सहित किसान, व्यापारी परेशान हैं। मंडी सूत्रों की मानें तो मंडी सचिव मेश्राम पिछले गुरुवार से ही गायब हैं। अधिकारी के नहीं होने से मंडी में व्यवस्था गड़बड़ा रही है। मंडी में आवक और भावांतर योजना की खरीदी सहित चुनाव के कार्यक्रम को देखते हुए मंडी सचिव का गायब रहना गंभीर है। इस पर जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। इस मामले में जब मंडी सचिव एनके मेश्राम को फोन लगाकर जानकारी लेना चाही तो पहले तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। फिर से फोन लगाने पर किसी अन्य ने फोन रिसीव कर उनके बाहर होने की जानकारी दी