निंबोला Oct 12, 2018
निंबोला क्षेत्र में केला फसल पर इल्लियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे पौधे खराब हो रहे हैं। इनके पत्ते पीले पड़ने लगे हैं। फसल की यह हालत देख किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। फसल बचाने के लिए वे कीटनाशक का छिड़काव कर रहे हैं। इल्लियों का प्रकोप अभी 3 से 4 फीट बड़े पत्तों पर पड़ रहा है। किसानों ने कहा मौसम में बदलाव के कारण इल्लियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे फसल प्रभावित हो रही है। इसकी रोकथाम में जुटे हैं। महंगे कीटनाशक का उपयोग कर रहे हैं। क्षेत्र में करीब 8 लाख केले के पौधे लगे हैं। इसमें से 20 प्रतिशत फसल पर इल्लियों का प्रकोप है। पिछले 15 दिन से फसल पर इल्लियां पड़ रही है। इन दिनों में पत्ते सूखने लगे हैं। किसान रामकिशन महाजन, भास्कर चौधरी, विनोद पाटील सहित अन्य के खेतों में फसल खराब हो रही है। किसानों ने कहा यह इल्लियां गोल हुए पत्तों में पड़ रही है।