रतलाम Oct 16, 2018
प्रदेश में खरीफ-2018 में मूंग, उड़द, तुअर, मूंगफली, तिल एवं रामतिल के किसानों से फेयर एवरेज क्वालिटी की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। खरीदी केंद्र सरकार के प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के अंतर्गत होगी। इसके लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश में 29 सितंबर तक ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन करवाया है। राजस्व विभाग द्वारा 14 अक्टूबर तक पंजीकृत किसानों के रकबे का सत्यापन पोर्टल पर किया जा चुका है।
प्रदेश में प्राइस सपोर्ट स्कीम में मूंग, उड़द, तुअर, मूंगफली, तिल और रामतिल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए राज्य सहकारी विपणन संघ और एम.पी. स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को राज्य उपार्जन एजेंसी नियुक्त किया है। योजना के क्रियान्वयन के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में राज्य-स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव वित्त विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उपभोक्ता संरक्षण एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्व, सहकारिता को सदस्य के रूप में शामिल किया है।प्रमुख सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग डॉ. राजेश राजौरा ने जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर जिला-स्तर पर समिति गठित किए जाने और उक्त कार्य की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए हैं। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा है कि पिछले 5 वर्षों में कृषि जलवायु क्षेत्रवार फसल कटाई प्रयोगों में से सर्वश्रेष्ठ 3 फसल कटाई प्रयोगों का जिलेवार औसत में से, जिस जिले का सर्वाधिक औसत हो, उसे कृषि जलवायु क्षेत्र के सभी जिलों में उत्पादकता औसत मान्य किया जाएगा।
कब किसकी होगी खरीदी