मंदसौर Nov 19, 2018
कृषि उपज मंडी शामगढ़ में लगने वाली थोक सब्जी मंडी में आढ़त प्रथा के विरोध में भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन सौंपा। भाकिसं के प्रांतीय अध्यक्ष डूंगरसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में किसान मंडी सचिव से मिले। इसके लिए शुक्रवार व शनिवार को भाकिसं के पदाधिकारियों ने थोक सब्जी मंडी का भ्रमण करने के साथ किसानों की समस्याएं सुनी थीं। भाकिसं के पदाधिकारी कृषि मंडी शामगढ़ परिसर पहुंचे और मंडी सचिव की अनुपस्थिति में लेखापाल विवेक आर्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि थोक सब्जी मंडी में प्याज बेचने आने वाले किसानों से आढ़तियों द्वारा 5 प्रतिशत आढ़त के रूप में लिए जाते हैं। इसे तत्काल बंद करवाया जाए अन्यथा किसान संघ आंदोलन करने पर मजबूर होगा। भाकिसं के पदाधिकारी, सदस्य व किसान मौजूद थे।