इंदौर | Oct 24, 2018
सोया तेल के भावों में मजबूती बनी हुई है। लोकल प्लांटों के पास भी माल की कमी है और बंदरगाह पर भी टैंकरों की लाइन लगने लगी है। आगामी दिन त्योहार के होने से मांग बनी रहने की आशा रखी जाती है। सोयाबीन की कुल आवक 11 लाख बोरी के आसपास बताई गई। महाराष्ट्र के प्लांट 3250 से 3300 रुपए में खरीदी कर रहे हैं, जबकि मप्र के 3140 अधिकतम 3200 रुपए में खरीदी कर रहे हैं। महाराष्ट्र में सोयाबीन की आवक कमजोर पड़ने के बाद मप्र का सोयाबीन महाराष्ट्र जा सकता है। वैसे भी प्रति वर्ष बड़ी मात्रा में सोयाबीन महाराष्ट्र एवं राजस्थान में जाता ही है। चीन द्वारा सरसों डीओसी का आयात खोल देने के बाद देखना यह है कि कितनी मात्रा में सौदे होते हैं। दूसरे दिन देश भर में सोयाबीन की आवक 11 लाख बोरी के करीब बताई गई। केएलसीई 19 मायनस बंद। शिकागो में सोया तेल 26 मायनस चल रहा था। प्लांटों में सोया तेल शांति ओव्हरसीज 768 कालापीपल अविएग्रो केशव महाकाली बजरंग 770 धानुका 760 मंदसौर 762 इंदौर पाम 728 रुपए। कांडला पाम 662 से 663 सोया डीगम 725 से 727 रिफाइन 752 से 755 रुपए।
सोयाबीन की आवक मप्र 6 लाख महाराष्ट्र 2.25 लाख राजस्थान में 1.50 लाख बोरी आने का अनुमान लगाया गया है। अन्य आवक 1.25 की बताई गई। प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन अविएग्रो 3180 बंसल 3160 धानुका 3180 इटारसी ऑयल्स 3150 खंडवा ऑयल्स 3170 महाकाली 3175 रामा 3125 सावरिया एग्रो, मंडीदीप 3150 सोनी 3175 शांति ओव्हरसीज 3125 विप्पी 3110 गुजरात अंबुजा 3140 आरएच दतिया 3120 सिवनी 3250 सोलापुर लातुर 3280 नांदेड़ हिंगोली 3260 धुले 3300 से 3325 रुपए।