रायसेन Oct 29, 2018
|धान की अधिक आवक के चलते मंडी परिसर छोटा पड़ गया है। ऐसा धान की अधिक आवक के कारण हो रहा है। जानकारी की मुताबिक 200 से लेकर 300 ट्रालियां मंडी में राेज पहुंच रही हैं। इसके चलते व्यवस्था बनाने के लिए धान की नीलामी दशहरा मैदान में की जाने लगी है। शनिवार को दशहरे मैदान में करीब 300 ट्रालियां में नीलामी के लिए धान लाई गई। वहां लंबी-लंबी कतारों में ट्रालियों का खड़ा करवाया गया। इसके बाद अनाज व्यापारियों ने नीलामी में भाग लिया। इस दौरान 2 हजार से लेकर 3 हजार तक धान की नीलामी की बोली लगाई गई। इस बार मंडी परिसर में ट्रालियाें को तीसरे नए गेट से मंडी परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। इसके चलते भोपाल रोड़ पर जाम से राहत मिलने लगी है। इससे पहले दशहरा मैदान से पहले ट्रालियों को भोपाल रोड़ पर ले जाना होता था। वहां से ये मंडी परिसर में प्रवेश कर पाती थी। वहीं धान की तुलाई के बाद इसी रास्ते से उन्हें वापस आना होता था। लेकिन अब मंडी परिसर में तीसरा गेट बन जाने से वहां से ही ट्रालियों को मंडी परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है।