कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ कर दिया होता तो यह नौबत नहीं आती: रामपाल सिंह

0
225

बेगमगंज Jan 28,2020

क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह मंगलवार को तुलसीपार गांव में मृतक किसान के घर पहुंचे और उन्होंने शौक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय रहते मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने वादे के अनुसार किसानों का कर्जा माफ कर देते तो शायद आप लोगों के सामने यह स्थिति नहीं आती और किसान वीरेंद्र सिंह यादव हमारे बीच होते। कर्ज के कारण उन्होंने यह कदम उठाया यह दुखद है। हमारा प्रयास होगा कि मध्य प्रदेश सरकार से आपके हक की लड़ाई लड़ें और मृतक किसान के परिजनों को भरपूर मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। किसान साहूकारों के कर्जे के कारण भी आत्महत्या करने को मजबूर है। ऐसे साहूकारों पर प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई करना चाहिए। साथ ही बर्बाद फसल का तत्काल सभी किसानों को मुआवजा वितरण किया जाना चाहिए। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बनाते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की।वहीं हर संभव मदद दिलवाने का भरोसा दिलवाया।

मृतक वीरेन्द्र के परिजन को सांत्वना देते हुए विधायक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here