रतलाम | Oct 24, 2018
दीपावली के पहले सोयाबीन की बंपर आवक है। मंगलवार को 400 ट्राॅली (14000 क्विंटल) सोयाबीन बिकने के लिए अनाज मंडी पहुंची। शाम तक चली नीलामी के बाद भी 200 ट्राॅली नीलामी से छूट गई। बुधवार को वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। छूटी हुई ट्रालियों की नीलामी दोपहर 12 बजे से की जाएगी।