रतलाम | Nov 17, 2018
सोयाबीन के बाद अब मंडी में प्याज की आवक बढ़ गई है। प्याज एवं लहसुन मंडी में शुक्रवार को 18 हजार कट्टे (50 किलो प्रति कट्टे) प्याज के बिकने आए। इससे मंडी मैदान छोटा पड़ने लगा है। लहसुन की आवक भी 5 हजार कट्टे की रही। शुक्रवार रात को 100 से ज्यादा ट्राॅली प्याज मंडी में बिकने पहुंच गई। ज्यादा आवक के चलते मंडी के तीनों गेट खोलना पड़े।