रतलाम | Nov 17, 2018
किसान आंदोलन के बाद से मंदसौर को लेकर प्रशासन भी संवेदनशील है। मंदसौर को 4 कंपनियां अतिरिक्त मिली हैं। पड़ोसी जिले नीमच में 3 विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार तथा रतलाम के 5 विधानसभा क्षेत्रों में 5 हजार का बल है।
पिछले साल जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसान आंदोलन के दौरान 6 किसानों की मौत हो गई थी। आंदोलन के चलते क्षेत्र देशभर में सुर्खियों में रहा। इसके चलते चुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन पहले से ही मुस्तैद है। चुनावी गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए अलग से हाईटेक कंट्रोल रूम भी बनाया है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 2013 के विधानसभा चुनाव के दौरान जिले को 9 कंपनियां ही दी गई थीं। लेकिन इस बार 13 कंपनियांं स्वीकृत हुई हैं। इनमें से दो कंपनियां मंदसौर भी पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा राजस्थान से 850 होम गार्ड जवान भी मिले हैं। रतलाम में 5 विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार का बल है। हालांकि यहां स्थानीय पुलिस प्रशासन ने 20 कंपनियों की मांग की थी लेकिन केवल 10 मिली है। नीमच में तीन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है यहां दो हजार का बल मिला है।