सागर | Nov 09, 2018
सागर कृषि उपज मंडी चार दिनी दीपावली अवकाश के बाद शुक्रवार से खुलेगी। मंडी में 5 नवंबर से 8 नवंबर तक अनाज और तिलहन की डाक का काम बंद था। सागर अनाज तिलहन व्यापारी संघ अध्यक्ष महेश कुमार साहू ने बताया कि धनतेरस से अन्न कूट पूजन तक बंद रहने के बाद मंडी में शुक्रवार से दोपहर एक बजे के बाद डाक प्रक्रिया शुरू होगी।