श्योपुर | Oct 12, 2018
जिले में अनाज की समर्थन मूल्य पर खरीदी 20 अक्टूबर से शुरू होगी। खरीदी का कार्य 19 जनवरी, 2019 तक चलेगा। इस संबंध में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उड़द की 5,600 रुपए, मूंग की 6,975 रुपए, मूंगफली की 4,890 रुपए, तिल की 5675 रुपए और रामतिल की 5877 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी। सोयाबीन की 3,399 रुपए और मक्का की 1,700 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।