सनावद | Oct 08, 2018
कृषि उपज मंडी समिति सनावद में 10 अक्टूबर से कपास का क्रय-विक्रय शुरू किया जाएगा। मंडी सचिव एचएल पाटीदार ने कहा किसान अपनी उपज विक्रय के लिए मंडी प्रांगण में लाकर शासन की योजनाओं का लाभ लें।
33 केवी लाइन का मेंटेनेंस आज, बिजली रहेगी बंद
पाडल्या | सोमवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक नगर की बिजली सप्लाय बंद रहेगी। कर्मचारी राहुल सारदे ने बताया 33 केवी बिजली लाइन के मेंटेनेंस के कारण करही, पाडल्या नगर सहित बंडेरा, करोदिया, कवाणा गांव व आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
नाली क्षतिग्रस्त होने से रोड पर बह रहा गंदा पानी
वरला/बलवाड़ी | विकासखंड के बलवाड़ी गांव में चारों ओर गंदगी फैली है। पानी और नाली नहीं होने या क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है। गांव में कई जगह कचरे के ढेर लगे हैं। ग्राम पंचायत के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्वच्छता अभियान की गतिविधियां गांव में नजर नहीं आती। मुख्य मार्गों पर नालियां चोक होने या टूटी होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। धवली बस स्टैंड के पास वन विभाग के कर्मचारी निवास का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य की सामग्री नाली में पड़ी है। इसका व अन्य घरों का पानी सड़कों पर बहता रहता है। दोपहिया व चारपहिया वाहन तेजी से निकलने पर पानी उड़ता है। जिससे विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है लेकिन ग्राम पंचायत बलवाड़ी द्वारा स्वच्छता अभियान की ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है।