सलसलाई | Nov 22, 2018
आपके मध्यप्रदेश की सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की समस्या को हल कर उनकी आय को दोगुना कर उन्हें समृद्ध किसान बनाया। कई बार मध्यप्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कार किसानों की आय के कारण ही प्राप्त हुआ है।
उक्त बातें गुजरात जिले के नौसर जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा के दीपक देसाई ने सलसलाई, चितावद, खेड़ावद, मंगलाज, किठोर, बुड़लाय आदि ग्रामों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से किसानों से कही। देसाई के साथ गुजरात के प्रमोद भाई नायक, किसान मोर्चा शुजालपुर मंडल अध्यक्ष गौरव परमार आदि ने गांव में नुक्कड़ सभा के माध्यम से किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा नेता मोहन पठारिया, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमंत मेवाड़ा, वरिष्ठ नेता प्रकाश मेवाड़ा आदि ने संबोधित किया। सरपंच प्रेम पठारिया, धर्मराज परमार, सरपंच पहलाद पटेल, इंदर सिंह परमार, राजकुमार परमार आदि मौजूद थे।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते देसाई।