श्योपुर Nov 04, 2018
जल संसाधन विभाग द्वारा चंबल दाहिनी मुख्य नहर की 26 एल तथा 27 एल डिस्ट्रीब्यूटरी में क्षमता के अनुरूप पानी नहीं बढ़ाया गया है। जलप्रदाय के डेढ़ महीने बाद भी इलाके के 10 गांव में किसान अभी तक अपने खेतों में पलेवा नहीं कर पाए हैें। जिससे रबी फसल की बाेवनी पिछड़ती जा रही है।
ग्राम रघुनाथपुर, हीरापुरा, सुमरेरा, सामंतापुरा, नीमच, सुठारा, मिलावली, धोरी बावड़ी, बूछरिया की तलैया, पापर की सहराना में किसानों को रबी फसलों की बोवनी एवं सरसों की सिंचाई के लिए इस समय पानी की सख्त दरकार है। किसानों ने बताया कि कई जगह सरसों की फसल 25 दिन की हो गई है। किसान पानी देने की तैयारी में है।