टिमरनी| Oct 21, 2018
कृषि उपज मंडी में शनिवार को भावांतर योजना की खरीदी शुरू हुई। किसानों से सोयाबीन और मक्का खरीदी। उपसंचालक कृषि पीएस चंद्रावत ने मंडी पहुंचकर किसानों से खरीदी की जानकारी ली। शुरुआत में किसानों की सोयाबीन 3100 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। अधिकारी ने दोपहर 2 से 5 बजे तक नीलामी में मौजूद रहकर व्यवस्था देखी। इसके बाद हरदा जाते समय मंडी रोड स्थित हिंद खाद भंडार का निरीक्षण कर स्टाॅक की जानकारी ली।