उज्जैन | Nov 28, 2018
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में फसल की बुवाई चल रही है वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगने से खाद-बीज की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बुवाई का समय निकलने और यूरिया नहीं मिलने से किसान चिंतित हैं। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश परमार घाटीवाला ने आरोप लगाया कि किसानों उनकी बेची उपज के चेक का भुगतान भी नहीं हो रहा। इससे किसान चोतरफा परेशानी से घिरे हुए हैं। भावांतर की राशि भी समय पर नहीं मिल रही। आचार संहिता और चुनाव होने के कारण शासन को किसानों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग, मंडी कर्मचारी व सहकारी बैंक के कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी से छूट दी जाना चाहिए ताकि किसानों को उनकी रुकी राशि का भुगतान हो सके व खाद-बीज की भी आपूर्ति हो सके।
भगवान परशुराम को छप्पनभोग
उज्जैन | जीवाजीगंज ब्राह्मण इकाई ने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में भगवान परशुराम को छप्पनभोग लगाकर महाआरती की। रामकृष्ण, अक्षय शर्मा मौजूद थे।