इंदौर Oct 30, 2018
इंदौर | देश भर में सोयाबीन की आवक 14.50 से 14.85 लाख बोरी के आसपास रहने के बावजूद एनसीडीईएक्स वायदा कारोबार में सोयाबीन के भावों में तेजी रही। प्लांटों ने दोपहर बाद खरीदी भावों में 15 से 25 रुपए की वृद्धि की है। सोयाबीन की आवक मप्र में 8.50 लाख महाराष्ट्र 2.75 लाख एवं राजस्थान 1.60 लाख बोरी की रही। अन्य सेंटरों पर आवक का अनुमान 1.50 लाख बोरी या कुछ इससे अधिक लगाया गया है। क्रशिंग क्षमता महाराष्ट्र में भी कम है, मप्र में भी। फिर भी प्लांटवाले सोयाबीन का स्टॉक करते जा रहे हैं। मप्र का सोयाबीन बड़ी मात्रा में महाराष्ट्र जा रहा है। महाराष्ट्र के प्लांट अग्रिम बुकिंग भी कर रहे हैं। सोया तेल में घटे भाव 758-760 रुपए में प्रात: अच्छी मात्रा में कामकाज हो गए। दोपहर बाद भाव बढ़ा देने के बाद कामकाज रुक गए। कपास्या खली में भारी मंदी आ गई। आने वाले दिनों में भाव कुछ ओर टूट सकते हैं। केएलसीई 41 प्लस बंद। शिकागो में सोयाबीन 17 प्लस रनिंग में चल रहा था। प्लांटों में सोया तेल अविएग्रो 758 के बाद 762 धानुका 750 के बाद 752 रुपए।
केशव महाकाली 762 शांति ओव्हरसीज बजरंग 764 विप्पी 765 मंदसौर 754 इंदौर पाम 715 राजस्थान में सरसों तेल कच्ची घानी 840 से 855 कांडला पाम 650 से 652 सीपीओ 576 सोया डीगम 710 से 712 सोया रिफाइन 745 से 748 रुपए।
प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन अडानी 3225 दतिया 3270 बंसल 3230 बैतूल ऑयल्स 3300 धानुका 3230 गुजरात अंबुजा 3211 इटारसी 3225 खंडवा ऑयल्स 3230 कृति 3180 महाकाली 3225 रामा 3175 आरएच सिवनी 3375 सोनी सोया 3250 विप्पी 3185 शांति ओव्हरसीज 3125धुले 3400 सोलापुर 3430 लातुर 3400 नांदेड़ 3380 हिंगोली 3380 रुपए। सोया डीओसी इंदौर 26200 नांदेड़ 27500 सांगली 27300 खामगांव 26500 रुपए। सरसों की आवक 1.55 लाख बोरी की रही। इंदौर सींगदाना तेल 930 से 950 सोया रिफाइन 760 से 765 साॅल्वेंट 722 से 725 रुपए।
तिलहन बाजार | मंडी में सरसों हलकी 3800 से 3900 मीडियम 4000 से 4200 निमाड़ी 4400 से 4500 रायड़ा 3800 से 3900 सोयाबीन 3200 करंज 2850 टोली 2800 रुपए। कपास्या खली नई| इंदौर, देवास, उज्जैन 1350 (60 किलो) 1517 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 1290 (60 किलो) 1505 (70 किलो) अकोला 2075 रुपए।