ताजपुर | Nov 04, 2018
रबी सीजन की गेहूं फसल को यूरिया की आवश्यकता है। सहकारी माध्यम से किसानों को यूरिया प्रदाय करने वाले सेंटरों पर इसका अभाव है।
यहां प्रति आधार कार्ड एक थैली यूरिया दिया जा रहा है। इसके लिए भी किसानों की लंबी लाइन लग रही है। किसान गुफरान खान ने बताया ताजपुर क्षेत्र में भू-जल स्तर काफी नीचे चला गया है और फसल को यूरिया की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने प्रशासन व कृषि विभाग से तत्काल यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।