उज्जैन| Nov 16, 2018
चिमनगंज मंडी में गुरुवार को नई लाल प्याज 1201 रुपए क्विंटल के भाव नीलाम हुई। वहीं पुरानी प्याज 850 रुपए क्विंटल बिकी। प्याज के बढ़ते भाव पर नई प्याज से रोक लग जाएगी। पहले प्याज की किल्लत बताई गई थी, लेकिन प्याज विश्व व्यापारी होने से किसान इसे अधिक बोने लगे हैं। सरकार भी प्रतिवर्ष भाव देने से किसान प्याज बोना कम भी नहीं कर रहे हैं। चिमनगंज मंडी से प्याज देशभर में बिकने पहुंचता है। व्यापारी विनोद सिद्धवानी प्याज की कम-ज्यादा आवक में ही तेजी-मंदी मानते हैं। नए प्याज की शुरुआत आवक में भाव भले ही महंगे रहें, लेकिन इस पर तेजी की स्थिति नहीं बताई गई है।
डॉलर चना 5351 रुपए बिका: डॉलर चना सालभर संभालकर रखें तो अच्छे भाव मिल सकते हैं। इस साल डॉलर चने की भाव में भारी गिरावट चल रही है। इंदौर, तराना, उज्जैन में डॉलर चने की एकतरफा आवक से व्यापारी और सटोरिए चकित हैंे। अच्छी क्वालिटी का चना 4000 से 5351 रुपए बिका। एक आयटम 5375 रुपए बमुश्किल बिका। रोज की बढ़ती आवक से खरीदार व्यापारी पीछे हटने लगे हैं। एक-दो व्यापारियों ने 1500 और 2500 बोरी डॉलर चना 6500 रुपए का स्टॉक में रखा, लेकिन अब 2 हजार रुपए क्विंटल का घाटा भी दिखा रहा है। लाखों रुपए का बड़ा घाटा डॉलर में होने की खबर है।