उज्जैन | Nov 27, 2018
प्याज दिनोदिन सस्ता होता जा रहा है। जब तक मंडी में पुराने प्याज की आवक चलेगी तब तक भाव बढ़ना कठिन है। नई प्याज की आवक बढ़ने लगी है। 1200 से 1400 बिकने वाली नई प्याज 700 रुपए क्विंटल बिकने लगी है। पुरानी 300 से 450 रुपए क्विंटल बिक कर भाव मंदे की ओर ले जाने लगी है। सरकारी भाव मिलने के बाद से किसान क्षेत्र में प्याज ही बोने लगे। मालवा का प्याज कलकत्ता, बांग्लादेश तक बिकने पहुंचता है। आलू-प्याज के थोक व्यापारी विनोद सिद्धवानी ने बताया भाव की तेजी-मंदी कम-ज्यादा आवक और बाजार की मांग पर ही होती है। प्याज की खपत मालवा में भी होने से भाव की तेजी-मंदी सियासत को भी गरमा देती है। जानकार व्यापारी तो प्याज की एकतरफा आवक में भाव कोई खास कमाल वाले नहीं मानते। 25 रुपए वाला प्याज 15 रुपए किलो हो गया।