उज्जैन Oct 23, 2018
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को शहर आएंगे। वे महाकाल दर्शन के बाद रोड शो नहीं करेंगे। सीधे सभा स्थल पहुंचेंगे। सोमवार को कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर और जुबेर खान शहर आए। वे दोपहर 1.30 बजे से शाम 5 बजे तक रहे। उन्होंने देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में प्रस्तावित हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया। यहां से महाकाल पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी और कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) कमल पटेल ने उन्हें सभा के लिए प्रस्तावित आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर, सामाजिक न्याय परिसर और दशहरा मैदान का दौरा कराया। दशहरा मैदान पहुंचने पर कहा- पहले भी राहुल की सभा यहां हो चुकी है। यह सभा के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। भास्कर ने चर्चा में कपूर ने कहा- राहुल 29 और 30 अक्टूबर को उज्जैन और इंदौर में रहेंगे। वे 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।
इसलिए नहीं होगा रोड शो
राहुल का शेड्यूल व्यस्त बताया जा रहा है। कपूर के अनुसार रोड शो में कम से कम तीन घंटे लग जाते। राहुल को उज्जैन के बाद इंदाैर में भी सभा है। यही कारण है रोड शो के स्थान पर सभा पर जोर दिया जा र