उज्जैन Nov 13, 2018
कृषि उपज मंडी में सोमवार को सुबह 9.11 बजे मुहूर्त के सौदे हुए। सोयाबीन 13013, गेहूं 3300, डालर चना 7800 रुपए प्रति क्विंटल में नीलाम हुए। पांच साल में मंडी क्षेत्र में सोयाबीन का यह सर्वाधिक भाव है। इसके पहले मुहूर्त के सौदे में भी सोयाबीन कभी 7601 से ऊपर नीलाम नहीं हुआ। यही हाल गेहूं के भी रहे। पांच साल में पहली बार गेहूं की मुहूर्त नीलामी 3300 रुपए क्विंटल हुई। डालर चना लेकर आए किसान मुहूर्त से ज्यादा खुश नहीं हुए। वजह है-2016 में डालर चना 19051 रुपए क्विंटल में नीलाम हुआ था। तब से हर साल किसान यही उम्मीद लेकर आते हैं कि रेट उससे ज्यादा मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। सोमवार को मुहूर्त के अलावा सोयाबीन नीचे में 2100 रुपए क्विंटल भी बिकी। इसके मॉडल रेट 3221 रुपए क्विंटल रहे। इसी तरह डालर चना नीचे में 2800 रुपए क्विंटल और मॉडल रेट में 5451 रुपए क्विंटल पर बिका। गेहूं के रेट नीचे में 1852 रुपए और मॉडल रेट 2381 रुपए रहे। आकासोदा के किसान पदमसिंह अलबेली सरकार नामक बैलगाड़ी में सोयाबीन लेकर आए। उन्हें 6666 रुपए िक्वंटल के भाव मिले।
पांच साल में यह रहे मुहूर्त भाव
वर्ष सोयाबीन गेहूं डालर चना
2014 5555 3121 5555
2015 6671 2611 8401
2016 7601 2301 19051
2017 5601 2401 15401