विदिशा| Nov 10, 2018
अनाज मंडी में मुहूर्त की खरीदी हुई। इस खरीदी में किसानों को उपज के अच्छे दाम मिले। इससे पहले अनाज तिलहन संघ के सदस्यों ने दीपावली पर्व मनाया। वहीं गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की। अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार को करीब 7 हजार क्विंटल अनाज की आवक हुई। सोयाबीन के भाव 3 हजार से लेकर 3300 तक मिले। चना के भाव 4 हजार रुपए से लेकर 4400 तक मिले। गेहूं के दाम 1800 से लेकर 3050 तक मिले।