तराना | Oct 04, 2018
ग्राम करंज में मंगलवार को संबल योजना भूखंड प्रमाण पत्र एवं सब्जी के कीट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक अनिल फिरोजिया ने संबल योजना भूखंड प्रमाण-पत्र एवं सब्जी के बीज के कीट वितरण कर समस्त ग्रामवासियों को मप्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामसिंह बडाल ने की। विशेष अतिथि के रूप में मंडल महामंत्री अशोक चावड़ा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगदीश गुर्जर, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश पाटीदार, ईश्वर दास बैरागी, जनपद सदस्य करणसिंह चौधरी आदि मौजूद थे। संचालन युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश जोशी ने किया।
पंचायत ने बांटे कार्ड
ग्राम पंचायत करंज में बुधवार को आवास पट्टे व संबल योजना के कार्ड सरपंच जसवंतसिंह आंजना द्वारा वितरीत किए गए। साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीजों का वितरण किया गया। पंचायत में 200 हितग्राहियों को कार्ड वितरण किए गए। इस दौरान उद्यानिकी विभाग से सुमन चौधरी, पंचायत सचिव संदीप व्यास समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।