नई दिल्ली. Nov 30, 2018
लेफ्ट की अगुआई में दिल्ली में जुटे किसान शुक्रवार को रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे और यहां धरना देंगे। इस दौरान कई राजनीतिक दलों के नेता भी प्रदर्शन में शामिल होंगे। देशभर के किसान गुरुवार से रामलीला मैदान में कर्जमाफी और फसल के दामों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने केंद्र सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। खेती के संकट पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।