Sep 29, 2018
शुजालपुर
नगर के जलप्रदाय स्रोत बामन घाट व नांदासुरा के पानी का उपयोग किसानों द्वारा खेती के लिए न किया जाए, इसलिए नपा ने नदी के पानी को रोकने के लिए गेट को बंद कर दिया। साथ ही नपा कर्मचारियों की टीम पेट्रोलिंग की कार्ययोजना तैयार कर पुलिस विभाग से गार्ड की मांग कर रही है।
नपा सीएमओ प्रदीप शास्त्री ने बताया आने वाले समय में नगर के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसके लिए नपाध्यक्ष संदीप सणस द्वारा जलस्रोतों के गेट बंद करवाए गए। उसके बाद अब पानी का दोहन रोकने के लिए पेट्रोलिंग भी शुरू करवाई जा रही है। इसके लिए पुलिस बल मांगा गया है। पेट्रोलिंग मोटर वोट से होगी। हालांकि अभी मोटर बोट में तकनीकी खराबी बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इसे जल्द ठीक करवाया जाएगा। तब तक नपा कर्मचारियों द्वारा गश्ती कर नजर रखी जाएगी।