इंदौर | Oct 09, 2018
कृषि कॉलेज परिसर में चार दिन से चल रहे कृषि मेले का सोमवार को समापन हो गया। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा के साथ ही कई अन्य राज्यों से प्रगतिशील किसान, निर्माता, वितरकों और डीलर्स ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसमें 150 से अधिक कंपनियों ने कृषि उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान फसल में कीटनाशक का स्प्रे करने के लिए स्प्रेयर ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया गया। इससे किसान 20 मिनट में एक एकड़ जमीन में कीटनाशक स्प्रे कर सकते हैं। साथ ही जैविक खेती, भूमि पुनरुत्थान, उच्च तकनीक डेयरी खेती, डेयरी प्रसंस्करण, बाजार के साथ किसानों को जोड़ने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी सेमिनार किया गया। यह जानकारी फाॅर्म टेक एशिया के आयोजक जसवंत बामनिया ने दी।