कोंडागांव| धान खरीदी के लिए किसान समितियों में 16 अगस्त से पंजीयन होंगे। यह 31 अक्टूबर तक होंगे। पटवारी किसानों की बोई फसल, किस्में एवं उसके उपज का सही आंकलन कर रिपोर्ट देंगे। धान खरीदी वास्तविक और पात्र किसानों से ही की जाएगी। किसानों द्वारा वास्तव में बोया गया धान का रकबा इसका आधार होगा। पिछले साल पंजीकृत किसानों को दोबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। नए किसानों का पंजीयन तहसीलदार करेंगे। जिले में धान की खरीदी के लिए 24 सहकारी समिति समेत 43 धान खरीदी केंद्र इस साल भी बनाए जाएंगे।