श्योपुर | Oct 07, 2018
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से उपज की खरीदी 20 अक्टूबर को शुरू होगी। खरीदी कार्य 19 जनवरी 2018 तक चलेगा। कृषि विकास विभाग ने खरीदी कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उड़द की 5600 रुपए, मूंग 6975 रुपए, मूंगफली 4890 रुपए, तिल 5675 रुपए सोयाबीन 3399 और मक्का 1700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी जाएगी।