Nov 03, 2018
रायगढ़ | ये फोटो वन मंडल के साथ ही किसानों की लाचारी की तस्वीर है। खड़गांव में हाथी खेतों में खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं। अपनी फसल बचाने, हाथियों को भगाने के लिए किसान ने हाई टेंशन लाइन के टावर पर लगभग 20 फीट ऊपर, मचान बना लिया है। यहां किसान टार्च और पटाखे लेकर बैठते हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल है, महज 10 किमी दूर छाल फॉरेस्ट रेंज के खड़गांव में कुछ किसान फसल की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा रहे हैं। 15 से ज्यादा हाथियों का दल इस क्षेत्र में घूम रहा है। वन क्षेत्र में हाथी और लोगों के बीच संघर्ष चल रहा है। कभी हाथी मारा जाता है तो कभी ग्रामीण जान गंवाते हैं। फसल उजड़ती है, घर टूटते हैं लेकिन हाथियों से बचने को स्थायी हल नहीं निकाल पाता है वन विभाग।