शाजापुर Nov 13, 2018
मुहूर्त के सौदे के बाद गिरे दाम
किसानों की उपज के दाम व्यापारियों ने मुहूर्त में जिस तरह लगाए थे, उससे लग रहा था कि किसानों को उपज के ऊंचे दाम मिलेंगे, लेकिन आधे घंटे के अंदर ही सोयाबीन के दाम गिरने शुरू हो गए। तीसरा सौदा 3500 रुपए प्रति क्विंटल पर किया गया। इसके बाद भाव गिरकर 3200 रुपए क्विंटल तक पहुंच गए।
2 साल की तुलना में 700 रु. ज्यादा
मंडी कर्मचारियों की मानें तो वर्ष 2016 में हुए मुहूर्त में 3 हजार 551 रुपए प्रति क्विंटल के दाम से खरीदी की शुरुआत की गई थी। इसके बाद वर्ष 2017 में 100 रुपए प्रति क्विंटल कम दाम की बोली लगाकर 3 हजार 451 रुपए में खरीदी की गई। इस मान से इस वर्ष किसानों को 600-700 रुपए ज्यादा दाम मिले हैं, जबकि वर्ष 2015 में मुहूर्त का सौदा 4 हजार 501 रुपए में किया गया था।