कांकेर। कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को बांटे गए मोबाइल।
कांकेर|
कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में संचार क्रांति योजना के तहत 184 छात्र-छात्राओं को मोबाइल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मत्स्य कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा ने कहा संचार माध्यम का उपयोग अपने पढ़ाई में करना है। नेट के जरिए कृषि की नई-नई तकनीकी की पढ़ाई कर किसानों को बताएं। स्वामी विवेकानंद के कहे उपदेशों को अपने जीवन में अवतरित करें। अर्जुन कावड़े ने भी कार्यक्रम काे संबोधित किया।
कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. एमएल शर्मा ने आज की परिवेश में संचार का महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. जीवन लाल नाग, डॉ. पीएस मरकाम, डॉ. देवचंद सलाम, स्मीता कुटन, वर्षा रानी साहू, नेहा कंवर, गोपाल नेताम आदि उपस्थित थे।