टिमरनी | Sep 22, 2018,
ब्लाॅक के सौंताड़ा में गुरुवार को कृषि वैज्ञानिक व अधिकारियों ने किसान की शिकायत पर खेत में फसल का निरीक्षण किया। प्रभारी एसएडीओ राजेंद्र राजपूत ने बताया गांव के किसान अतुल बारंगे, सुशील बारंगे ने शिकायत की थी, कि उनके खेत में लगी सोयाबीन की फसल में विजातीय किस्म के पौधे देखने को मिल रहे हैं। शिकायत पर हरदा से कृषि वैज्ञानिक पुष्पा झारिया, सहायक संचालक कृषि सरिता कंगाली व बीज निगम के अधिकारियों ने फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिकायत सही पाई जाने पर मौका पंचनामा बनाया। किसान ने शिकायत में बताया उन्होंने बीज विकास एवं फार्म निगम से 3 क्विंटल सोयाबीन बीज खरीदा था। इस बीज को करीब 6 एकड़ जमीन में बोया था। लेकिन फसल में विजातीय पौधे देखने को मिल रहे हैं।