रायसेन| Oct 11, 2018
शहर की कृषि उपज मंडी में नई धान की आवक शुरू हो गई है। नई धान की तुलाई से पहले अनाज व्यापरियों ने तौलकांटे की पूजा कर फूल भी चढाएं। इसके बाद धान की तुलाई की गई। कोसी खेड़ी निवासी किसान अजब सिंह मीना धान लेकर नीलामी कराने के लिए कृषि उपज मंडी पहुुुंचे। वहां उनकी धान 2800 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी गई। किसान मीणा के मुताबिक वे बुधवार को 24 क्विंटल धान लेकर कृषि उपज मंडी आए थे।
1 लाख 40 हजार हेक्टेयर में धान बोवनी: जिले में इस बार 1 लाख 40 हजार हेक्टेयर रकबे में धान की बोवनी की गई है। इससे कुछ ही दिनों बाद कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक शुरू हो जाएगी।