Oct 03, 2018
कोरबा|
वन परिक्षेत्र कुदमुरा में हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार रात दो हाथियों ने गुरमा में 8 किसानों की धान की फसल को रौंद दिया। यहां 45 से अधिक हाथी अलग-अलग दल में घूम रहे हैं। दंतैल हाथी करतला परिक्षेत्र में है। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत है। फिलहाल हाथियों की वन अफसर लगातार ट्रैकिंग करा रहे हैं।