उज्जैन Oct 27, 2018
मंडी में शुक्रवार को 30 हजार बोरी सोयाबीन की आवक हुई। अगर पूरी उपज बिक जाए तो 7 करोड़ रुपए का अनुमान भी लगाया गया है। इसका मंडी शुल्क भी दस लाख रुपए से अधिक का होता है। गुरुवार को रात 8 बजे मंडी के सभी प्लेटफार्म फुल हो गए थे। शुक्रवार की सुबह तो ट्रालियां सड़क पर आ गईं। चौतरफा जाम लग गया। निर्माणाधीन फाजलपुरा गेट समय-समय पर खोलकर जाम खत्म कराया गया। बीज वाले सोयाबीन के भाव 3425 रुपए तक रहे। दीपावली पर्व कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन की बंपर आवक बनी रहेगी। सोयाबीन के औसत भाव 3050 से 3075 रुपए के रहे। प्लांटों की ऊंचे भावों पर खरीदी से व्यापार चमक गया।