किसानों को जैविक खेती की जानकारी देते बीके गिरीश।
Oct 01, 2018
पाटी –
नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में ग्राम किसान सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन बोकराटा रोड स्थित सांई संत धर्मशाला में किया गया। इसमें बीके गिरीश ने किसानों को ज्ञानमृत, जैविक खाद, देशी गोवंश का कृषि में महत्व, फसल सुरक्षा, यौगिक खेती आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि खेती में रसायनिक खाद की जगह पर जैविक खाद का उपयोग करें।
इस दौरान बीके सोनल, बीके लीला, बीके मीना दीदी, डॉ. सीताराम गोले व पाटी के पूर्व सरपंच सीलदार पटेल सहित किसान भाई उपस्थित थे।