विदिशा | Sep 22, 2018
भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग 23 सितंबर से बस स्टैंड के पास रघुवंशी धर्मशाला में शुरू हो रहा है। इस अभ्यास वर्ग में संघ से जुड़े जिले भर के सदस्य व पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें मुख्य रूप से संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, प्रांतीय संगठन मंत्री मनीश शर्मा, प्रदेश मंत्री जगराम सिंह यादव शामिल रहेंगे।